फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delay in services from from Indraprasth to Yamuna Bank on blue line informs Delhi Metro Rail Corporation

Delhi Metro: चोरों ने चोरी कर ली केबल, ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित, डीएमआरसी ने दी जानकारी

Tue, 19 Jul 2022 03:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

डीएमआरसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक तक मेट्रो सेवाओं में विलंब हो रहा है।

विज्ञापन
Delay in services from from Indraprasth to Yamuna Bank on blue line informs Delhi Metro Rail Corporation
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक तक मेट्रो सेवाओं में विलंब हो रहा है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों मेट्रो कई बार तकनीकी खामियों के कारण परेशानी झेल चुकी है। इस बार भी लोगों को ऐसा ही लग रहा था कि किसी तकनीकी कारण से ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित हैं, लेकिन जब असली वजह पता चली तो सब हैरान रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी ने बताया है कि केबल चोरी की वजह से ऐसा हुआ है। सेवाएं दिनभर बाधित रहेंगी और रात को सर्विस बंद होने के बाद ही इसे दुरुस्त किया जा सकता है।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच सुबह से ही मेट्रो सेवा बाधित है। वैशाली/नोएडा की ओर जाने वाले डाउन लाइन पर केबल चोरी के संदिग्ध केस की वजह से ऐसा हुआ है। रात में मेट्रो सर्विस बंद होने के बाद ही इसे बहाल किया जा सकता है। चोरी का स्थान पता लगाने और तार बदलने में तीन घंटे का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed