फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dekho Meri Delhi app will entice tourists

पर्यटकों को लुभाएगा देखो मेरी दिल्ली एप

Tue, 28 Sep 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dekho Meri Delhi app will entice tourists
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को देश का पहला मोबाइल एप ‘देखो मेरी दिल्ली’ लांच किया। इस एप पर दिल्ली के पर्यटन से संबंधित सारी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

दिल्ली सचिवालय के सभागर में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा विकसित एप लांच करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां पर्यटन से संबंधित एप बनाया गया है। इसकी मदद से आसपास स्थित ऐतिहासिक और मनोरंजन स्थलों की जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देने से दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने सभी से एप डाउनलोड करने की अपील करते कहा कि इसमें आपको इतनी चीजें मिलेंगी, जिन्हें आप दिल्ली में रह कर भी अभी तक नहीं देख पाए होंगे। एप को और अच्छा बनाने के लिए सुझाव दें, ताकि दिल्ली के अंदर हर पर्यटक का अनुभव और बेहतर हो सके। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे लिए यह सिर्फ एक एप नहीं है, बल्कि निमंत्रण है कि आइए और हमारी दिल्ली को देखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ऐतिहासिक और आधुनिक शहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एप दिल्लीवासियों के अलावा जो लोग देश व विदेश से यहां आते हैं, उनके लिए उपयोगी साबित होगा। दिल्ली एक ऐतिहासिक और आधुनिक शहर है। कोई इस देश की सबसे आधुनिक चीजों को देखना चाहता है, तो उसे भी दिल्ली आना पड़ेगा। दिल्ली में खाने की शानदार जगहें हैं, मनोरंजन की ढेर सारी चीजें हैं और ऐतिहासिक स्थल हैं। बस एक चीज की कमी थी, वह थी जानकारी (सूचना) की। उस कमी को यह एप पूरी करेगा।
दिल्लीवालों के लिए उपयोगी साबित होगा
एप को यूजर फ्रैंडली तरीके से डिजाइन किया गया है। आपको अपने 5 किलोमीटर के दायरे के अंदर यह देखना है कि कौन-कौन से ऐतिहासिक स्थल हैं, कौन-कौन से मनोरंज स्थल हैं, कौन-कौन से पार्क हैं, तो इस एप पर उन्हें देखा जा सकता है। दिल्ली में कहीं जाते हैं और मीटिंग दो घंटे बाद है तो एप खोल कर देख सकते हैं और आपके आसपास क्या-क्या चीजें हैं, जिन्हें आप इन दो घंटो में देख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में अभी कोई ऐसा शहर या राज्य नहीं है, जहां पर इस किस्म का एप बना है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि टूरिज्म का फ्लेवर खुशहाली से जुड़ा हुआ है। टूरिज्म अच्छा चलता है, तो खुशहाली है और खुशहाली है तो टूरिज्म अच्छा चलता है। दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं।

कई फीचर हैं एप में
एप में दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वीडियो और फोटो के जरिए भी जानकारी साझा की गई है। प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है। एप के जरिए दिल्ली में जिस स्थान पर जाना चाहें, वहां के लिए टिकट भी बुक कर सकते हैं। एप में गूगल मैप भी है, जिसकी मदद से आप गंतव्य स्थान और सार्वजनिक सुविधाओं की दूरी को देख सकते हैं। एप में फीडबैक देने का भी विकल्प है, जहां दिल्ल दर्शन कर अपना अनुभव साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed