फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   deepawali : 400 new buses for passengers facility

दीपावली : यात्रियों की सुविधा के लिए 400 अतिरिक्त बसें चलेंगी

Tue, 22 Oct 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
deepawali : 400 new buses for passengers  facility
नई दिल्ली। दीपावली पर राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। तीन दिनों के दौरान कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां बस अड्डा से 400 से अधिक बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को त्योहार के दौरान अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। मांग को देखते हुए 24 अक्टूबर से बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। हालांकि 25-26 अक्तूबर की बुकिंग पहले से फुल हो चुकी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के स्थानीय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया फिलहाल रोजाना हिमाचल के लिए 140 बसों का आवागमन होता है। 25-26 के लिए सभी ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। दोनों दिन 21-21 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। उत्तराखंड पथ परिवहन निगम की फिलहाल दिल्ली से औसतन 250 बसें चलती हैं। डीजीएम नेत राम ने बताया कि 24 अक्तूबर से रोजाना 100 सामान्य अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। राजस्थान के लिए भी सभी लक्जरी बसों में ऑनलाइन बुकिंग पूरी हो चुकी हैं जबकि सामान्य बसों की संख्या में दीपावली के दौरान बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरफ से भी बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed