{"_id":"5fcfe03e8ebc3ecf635a5773","slug":"death-toll-remained-low-but-infection-rate-increased-ashram-news-noi5528794148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने वालों की संख्या कम रही पर संक्रमण दर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरने वालों की संख्या कम रही पर संक्रमण दर बढ़ी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण दर बढ़ी है, हालांकि अन्य दिनों की तुलना में मौतें कम हुई हैं। मंगलवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 75,409 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 4.23 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों की संख्या 3188 रही वहीं 57 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई। 3307 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख के नजदीक पहुंच गई है। अब तक 5,97,112 सामने आए हैं। इनमें से 5,65,039 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 22,310 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 12,909 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 6357 पहुंच चुकी है। ओवरऑल संक्रमण दर 8.97 फीसदी है।
जानकारी के अनुसार 34 दिन बाद दिल्ली में सबसे कम लोगों की मौत दर्ज की गई है। इससे पहले चार नवंबर को 54 लोगों की मौत हुई थी। जबकि इसके बाद से सात दिसंबर तक रोजाना 60 से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई। लगातार बढ़ते आंकड़े की बदौलत दिल्ली में पिछले 10 दिन के दौरान पूरे देश में सबसे ज्यादा मृत्युदर दर्ज की गई है। दिल्ली में मृत्युदर 2.16 फीसदी दर्ज की गई है।