{"_id":"5e727bc68ebc3e768f661657","slug":"death-row-convicts-not-disclose-last-wish-yet-ashram-news-noi4995927100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों ने अब तक नहीं बतायी अंतिम इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों ने अब तक नहीं बतायी अंतिम इच्छा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों की फांसी के दो दिन बचे हैं लेकिन उन लोगों ने अभी तक जेल प्रशासन को अपनी अंतिम इच्छा नहीं बताई है और न ही कोई वसीयत ही तैयार की है। डेथ वारंट जारी होने के बाद ही जेल प्रशासन दोषियों को नोटिस जारी कर अंतिम इच्छा के बारे में पूछता है।
जेल प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में दोषियों से कई सवाल पूछे गए हैं, जिसमें उनकी अंतिम इच्छा के साथ-साथ अंतिम मुलाकात किससे करना चाहते हैं। उनके नाम से कोई प्रॉपर्टी या बैंक खाते में जमा कोई रकम है तो उसे किसी के नाम से ट्रांसफर करना चाहते हैं। कोई वसीयत करना चाहते हैं या फिर किसी को अपना नॉमिनी बनाना चाहते हैं।
जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक मौत की सजा पाने वाले दोषियों से फांसी से पहले उनकी अंतिम इच्छा के बारे में पूछा जाता है और उनकी इच्छा को पूरा कराया जाता है। वहीं जेल सूत्रों का कहना है कि दोषियों ने अब तक अंतिम इच्छा के बारे में कुछ नहीं बताया है। उन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार वालों से मुलाकात की बात कही थी। जिसमें तीन दोषियों पवन, विनय और मुकेश के परिवार वालों की उनकी अंतिम मुलाकात करवा दी गई है। अक्षय के परिवार से अभी तक कोई मिलने के लिए नहीं आया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार तक अगर अक्षय के परिवार वाले आते हैं तो उनकी मुलाकात हो सकती है।