{"_id":"6121a3388ebc3e79dc6b2f9b","slug":"deadline-for-closure-of-shops-in-delhi-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दुकानों को बंद करने की समय सीमा खत्म, व्यापारियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दुकानों को बंद करने की समय सीमा खत्म, व्यापारियों ने किया स्वागत
Sun, 22 Aug 2021 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:37 AM IST
सार
- सोमवार से देर रात दस बजे तक दिल्ली में दुकानें खुलेंगी
- अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे: अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
सदर बाजार
- फोटो : twitter/ Syed Suhail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मार्केट फिर से गुलजार होगी। त्योहारी मौसम में देर रात तक लोग अपने पसंद की शॉपिंग मॉल, बाजार व अन्य जगहों से कर सकेंगे। साथ ही मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन करने के साथ खरीदारी कर सकेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड के घटते संक्रमण को देखते हुए बाजार खोलने के घंटे में छूट दे दी है। दिल्ली के बाजार अब रात आठ बजे की जगह देर रात दस बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण दर घटने की वजह से दिल्ली करीब-करीब अनलॉक सोमवार से हो जाएगी। आर्थिक व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार से सभी व्यापारिक गतिविधियों को देर रात 10 बजे तक खोलने के निर्देश दे दिए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक कोरोना के चलते दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजात थी। कम होते कोविड के मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, व्यापारी भी कई दिनों से समय सीमा हटाने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि ज्यादातर दिल्ली वाले रात के दौरान खरीदारी करते है। ऐसे में आठ बजे तक दुकान बंद करने से शाम के वक्त बाजारों में अचानक से भीड़ बढ़ जा रही थी। जिससे संक्रमण का भी खतरा था। मेट्रो व अन्य सार्वजनिक वाहनों में भी भीड़ बढ़ जा रही थी। गर्मी की वजह से भी ज्यादातर लोग रात में ही घरों से बाहर निकलते है। सदर बाजार के व्यापारी नेता देवराज बावेजा व प्रवीण आनंद का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से आर्थिक व्यवस्था भी ठीक होगी।
विज्ञापन