फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deadline for closure of shops in Delhi is over 

दिल्ली में दुकानों को बंद करने की समय सीमा खत्म, व्यापारियों ने किया स्वागत

Sun, 22 Aug 2021 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Aug 2021 06:37 AM IST
सार

  • सोमवार से देर रात दस बजे तक दिल्ली में दुकानें खुलेंगी
  • अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे: अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
Deadline for closure of shops in Delhi is over 
सदर बाजार - फोटो : twitter/ Syed Suhail

विस्तार

दिल्ली की मार्केट फिर से गुलजार होगी। त्योहारी मौसम में देर रात तक लोग अपने पसंद की शॉपिंग मॉल, बाजार व अन्य जगहों से कर सकेंगे। साथ ही मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन करने के साथ खरीदारी कर सकेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड के घटते संक्रमण को देखते हुए बाजार खोलने के घंटे में छूट दे दी है। दिल्ली के बाजार अब रात आठ बजे की जगह देर रात दस बजे तक खुलेंगे।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण दर घटने की वजह से दिल्ली करीब-करीब अनलॉक सोमवार से हो जाएगी। आर्थिक व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार से सभी व्यापारिक गतिविधियों को देर रात 10 बजे तक खोलने के निर्देश दे दिए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक कोरोना के चलते दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजात थी। कम होते कोविड के मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे। 
विज्ञापन


उधर, व्यापारी भी कई दिनों से समय सीमा हटाने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि ज्यादातर दिल्ली वाले रात के दौरान खरीदारी करते है। ऐसे में आठ बजे तक दुकान बंद करने से शाम के वक्त बाजारों में अचानक से भीड़ बढ़ जा रही थी। जिससे संक्रमण का भी खतरा था। मेट्रो व अन्य सार्वजनिक वाहनों में भी भीड़ बढ़ जा रही थी। गर्मी की वजह से भी ज्यादातर लोग रात में ही घरों से बाहर निकलते है। सदर बाजार के व्यापारी नेता देवराज बावेजा व प्रवीण आनंद का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से आर्थिक व्यवस्था भी ठीक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed