{"_id":"614cd9cb8ebc3e032c28d1ef","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-new-ashok-nagar-ashram-news-noi606396523","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू अशोक नगर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू अशोक नगर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बुधवार देर शाम एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों को कमरे से दुर्गंध आई तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा गया तो युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान लोकेंद्र तोमर (25) के रूप में हुई है। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला लोकेंद्र तोमर परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में किराए पर रहता था। वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले दो-तीन दिनों से पड़ोसियों ने उसे कमरे से निकलते नहीं देखा था। बुधवार शाम उसके कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो कुछ शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो लोकेंद्र का शव पंखे से लटा मिला, जो कि बुरी हालत में था। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मामले की जांच की जा रही है।