फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dead body of new zealand woman found in hotel

होटल में मिला न्यूजीलैंड की महिला का शव

Sun, 17 Nov 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of new zealand woman found in hotel
नई दिल्ली। पहाड़गंज स्थित होटल ताशकंद में शनिवार सुबह विदेशी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। न्यूजीलैंड की महिला का शव होटल के कमरा नंबर-308 में बाथरूम में पड़ा मिला। मृतका की शिनाख्त पोली एने (43) के रूप में हुई है। पोली शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया निवासी अपने दोस्त के साथ शादी करने दिल्ली पहुंची थी। पोली की इच्छा थी कि वह हिंदू रीति रिवाज से शादी करे। पुलिस को मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नही मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने न्यूजीलैंड दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पोली शुक्रवार को अपने मंगेतर व दोस्त जॉन फर्ग्युसन (65) के साथ भारत आई थी। दोनों ने होटल ताशकंद में कमरा लिया। दोनों रूम नंबर-308 में रुके हुए थे। पोली और जॉन एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार तड़के करीब 4 बजे पोली के सीने में तेज दर्द हुआ। दवा खाने के बाद वह सो गई। इस बीच सुबह करीब 7.00 बजे जॉन सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि पोली कमरे के बाथरूम में अचेत पड़ी हुई थी। जॉन ने फौरन होटल स्टॉफ को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पोली को नजदीकी लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से ही पुलिस को करीब 8 बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस को पता चला कि पिछले करीब तीन सालों से पोली हाई बीपी की मरीज थी। इसके लिए वह दवा लेती थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी पोली की मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी जॉन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed