फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DDMA request - this time celebrate janmashtami at home

दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी : डीडीएमए का आग्रह- घर में ही मनाएं त्योहार, उत्सव केवल इस्कॉन में

Mon, 30 Aug 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 05:20 AM IST
सार

  • डीडीएम के रुख से श्रद्धालु निराश, फीका रहेगा जन्माष्टमी उत्सव
  • डीडीएमए ने नहीं दी मंदिरों में भीड़ जुटाने की इजाजत, अपने घरों पर ही उत्सव मनाने की सलाह
  • दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में नहीं होगा जश्न, सादे तरीके से मंदिरों में जन्म लेंगे भगवान कृष्ण

विज्ञापन
DDMA request - this time celebrate janmashtami at home
इस्कॉन, नोएडा में सेवेरे की प्रार्थना... - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी की धूम शुरू हो चुकी है। स्थानीय मंदियों में तो भीड़ नहीं है लेकिन इस्कॉन में विधिवत उत्सव शुरू हो गया है। श्रद्धालु सवेरे से ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंदिरों में जमा हो चुके हैं। सवेरे की प्रार्थना भी की गई है। 

विज्ञापन


वैसे दिल्ली में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव फीका रहने वाला है। कोविड की वजह से दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मंदिरों में भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं दी है। इसकी वजह से श्रद्धालु भी खासे निराश हैं। डीडीएमए ने सख्ती दिखाते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर न जाकर घर पर ही त्योहार मनाने की सलाह दी है। इसको देखते हुए इस बार मंदिर भी सूने दिखाई दे रहे हैं। पिछले सालों की तुलना में इस साल मंदिरों की सजावट नहीं की गई है। 
विज्ञापन


मंदिर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर में इस साल कोई सजावट नहीं की गई है। कोरोना काल से पहले यह भव्य मंदिर कृष्ण जन्माष्टमी से हफ्ते भर पहले से ही रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगता था। लेकिन इस साल जन्माष्टमी से एकदिन पहले मंदिर परिसर में रौनक नहीं थी। मंदिर मार्ग पर स्थित बाकी मंदिरों में भी करीब यही हाल है। यहां भी इस साल जन्माष्टमी का उत्सव मनाने की अभी तक कोई तैयारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के मामले जरूर घटे हैं। लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। दिल्ली में बाजार, सिनेमा हॉल, कार्यक्रम स्थल, पार्क और अब स्कूल भी खोलने का डीडीएमए ने निर्णय ले लिया है। लेकिन धार्मिक स्थलों में सामूहिक जमावड़े को प्रतिबंधित किया हुआ है। इसके अलावा लोगों से अफील भी की है कि वह आने वाले समय में संयम बरतते हुए त्योहारों कों मनाएं। लोगों को घरपर रहते हुए त्योहार मनाने की सलाह भी दी है। 


अकेले इस्कॉन मंदिर में ही उत्सव
दिल्ली के सभी इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। लेकिन इन्होंने भी आम श्रद्धालुओं को मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी है। केवल चुनिंदा लोगों को यहां आने की अनुमति है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ही आरती और उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अधिकतर श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव के दिन अपने घर पर ही रहेंगे। उपवास रखने वाले लोग घर पर ही पूजा-पाठ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed