{"_id":"6047b4798ebc3e8ceb0ed611","slug":"dda-housing-scheme-2021-allotment-of-1353-flats-today-can-be-seen-live-streaming-of-the-draw-from-11-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए आवासीय योजना 2021: 1353 फ्लैटों का आबंटन आज, 11 बजे से देख सकते हैं ड्रा की लाइव स्ट्रीमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए आवासीय योजना 2021: 1353 फ्लैटों का आबंटन आज, 11 बजे से देख सकते हैं ड्रा की लाइव स्ट्रीमिंग
Tue, 09 Mar 2021 11:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
DDA flats
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना-2021 के अंतर्गत दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर 1353 फ्लैटों का आबंटन का ड्रा 10 मार्च (बुधवार) को किया जाएगा। पहली बार ऐसा होगा कि स्कीम की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन, भुगतान, सफल आवेदकों को मांग पत्र जारी करना, आवेदन निरस्त व जमा राशि वापिस कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिसका सबसे बड़ा फायदा आवेदकों को होगा, उन्हें केवल एक बार डीडीए के दफ्तर जाना पड़ेगा।
इसी साल 2 जनवरी से 16 फरवरी के बीच खोली गई इस स्कीम को कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक मंदी के बावजूद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। डीडीए ने बताया है कि इस योजना में कुल 22752 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें से 253 एचआईजी, 757 एमआईजी, 52 एलआईजी तथा 291 ईडब्ल्यूएस (जनता फ्लैटों) के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। डीडीए के यह सभी फ्लैट द्वारका, जसोला, वसंत कुंज के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर उपलब्ध हैं।
रैन्डम नंबर जेनरेशन टेक्नीक से फ्लैटों का ड्रा
इस साल डीडीए के फ्लैटों का ड्रा सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैन्डम नंबर जेनरेशन टेक्नीक के आधार पर किया जाएगा। डीडीए के अनुसार इस सॉफ्टवेयर की कार्यकुशलता विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा कई बार सत्यापति की जा चुकी है। यह ड्रा उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन स्वतंत्र प्रेक्षकों के पैनल की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। उनमें से अन्य दो सदस्य भारत सरकार के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ हैं। आम लोग इस ड्रा को सुबह 11 बजे से इंटरनेट के जरिये लाइव देख सकेंगे।