फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DCW issues notice to Delhi Police in the matter of comments against women of a community

समुदाय विशेष की महिलाओं पर टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस

Tue, 03 Aug 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
DCW issues notice to Delhi Police in the matter of comments against women of a community
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने समुदाय विशेष की महिलाओं पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के उपायुक्त को नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में पांच अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार कुछ लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विशेष समुदाय की महिलाओं के बारे में कथित रूप से अपमानजनक संदेश पोस्ट किया था। इस संबंध में आयोग को एक शिकायत मिली है। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने एक विशेष समुदाय की महिलाओं के खिलाफ अपराध करने के लिए लोगों को उकसाने के लिए सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ महिलाओं के नाम और संपर्क नंबर भी पोस्ट किए हैं। इनमें उन्होंने लोगों से इन महिलाओं का दुष्कर्म करने के लिए कहा है। महिला आयोग ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मामला है। इसमें तत्काल हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग ने इस मामले को पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के पास भेजा था। यूपी पुलिस ने आयोग को सूचित किया है कि आरोपी दिल्ली में रहते हैं। इसके बाद आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।

आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण और किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के कारणों सहित गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। इसके अलावा पुलिस से सोशल मीडिया से महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी हटाने के लिए उठाए गए कदमों और मामले में की गई विस्तृत कार्रवाई के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed