फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DCW issued notice to Delhi Transport Department

Delhi: डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली परिवहन विभाग को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है मामला

Tue, 18 Oct 2022 06:22 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Oct 2022 06:22 PM IST
सार

दिल्ली की काजल के बचाव में उतरते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली परिवहन विभाग को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
DCW issued notice to Delhi Transport Department
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक दिव्यांग लड़की के बचाव में उतरते हुए मंगलवार को दिल्ली परिवहन विभाग को नोटिस जारी किया है। दरअसल, लड़की एक बड़ी कार खरीदकर उसमें हाइड्रोलिक रैंप लगवाने समेत अन्य कई बदलाव कराना चाहती थी, ताकि उसकी व्हीलचेयर उसमें आसानी से जा सके।

विज्ञापन


दिव्यांग लड़की काजल ने बताया है कि वह बौद्धिक अक्षमता, सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। वह एक व्हीलचेयर सुलभ वाहन खरीदना चाहती है, जिसमें वह अपने बैठने को सुगम बनाने के लिए एक मैनुअल व हाइड्रोलिक रैंप लगवाएगी, मगर कार डीलर कंपनी उसे निजी इस्तेमाल के लिए उक्त वाहन को बेचने से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि कंपनी ने तर्क दिया है कि कार बड़े आकार की है और सरकार इसकी बिक्री की अनुमति केवल व्यवसायिक उद्देश्य के लिए देती है, जबकि मोटर चालित व्हीलचेयर को समायोजित करने के लिए उक्त वाहन में पर्याप्त जगह है और उसके विशिष्ट उपयोग के लिए उसको बाजार में कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। उसने अनुरोध किया है कि उसे उक्त वाहन मॉडल को अपने निजी इस्तेमाल के लिए खरीदने की के लिए मंजूरी दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वाति मालीवाल ने बताया कि मैं काजल से मिलने उसके घर गई। जिंदगी जीना कोई उससे सीखे। वो गाड़ी खरीद उसमें लिफ्ट लगवाकर व्हीलचेयर के साथ गाड़ी में बैठकर दुनिया घूमना चाहती है। पर ट्रांसपोर्ट विभाग उसे गाड़ी खरीदने की अनुमति नहीं दे रहा। आजादी से घूमना उसका अधिकार है, हमने नोटिस जारी किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed