फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Danish Ali has raised questions on the late action taken against Ramesh Bidhuri

Ramesh Bidhuri Controversy: कार्रवाई पर उठाए दानिश अली ने सवाल, बोले- भाजपा के टॉप लीडर्स का सहयोग मिल रहा

Mon, 25 Sep 2023 08:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 08:37 PM IST
सार

रमेश बिधूड़ी पर देर से कार्रवाई होने पर दानिश अली ने सवाल उठाए हैं।  उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा के टॉप लीडर से ऐसी टिप्पणी करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Danish Ali has raised questions on the late action taken against Ramesh Bidhuri
बसपा सांसद दानिश अली - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बीते दिनों लोकसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बिधूड़ी और दानिश अली के बीच चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद के बीच बसपा सांसद दानिश अली ने सोमवार को सत्तारूढ़ दल के नेता के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर साफ आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि टिप्पणियों को भाजपा के टॉप लीडर्स से मंजूरी दी गई है। अली ने यह भी दावा किया कि जिस दिन घटना घटी, उसी दिन से उसके खिलाफ सबूत खोदे जा रहे थे।
विज्ञापन


बीते गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान अली को निशाना बनाते हुए बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी पर हंगामा मचा दिया। विपक्षी नेताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बहुजन समाज पार्टी से सांसद ने कहा कि कार्रवाई करने में देरी हो रही है। मेरे खिलाफ सबूत खोदे जा रहे हैं। जब से टिप्पणी विवाद छिड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि दानिश अली ने जिस पाठशाला में पढ़ाई की है, उसमें नफरत नहीं सिखाई गई। ये बीजेपी का व्यवहार है, आपकी संस्कृति है। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन में पहले दिन कहा था कि लोग आपके व्यवहार से आपको पहचानेंगे और फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed