फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dangerous superbug found in stray dogs of Delhi

Alert: दिल्ली के लावारिस कुत्तों में मिला खतरनाक सुपरबग, WHO ने सी ऑरिस को माना है गंभीर, दुनिया के लिए चुनौती

Sun, 09 Jul 2023 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 06:17 AM IST
सार

कैंडिडा ऑरिस बीमारी पैदा करनेवाला एक फंगस है जिसका जीवित कल्चर लावारिस कुत्तों के कान की नलिका में पाया गया है। 

विज्ञापन
Dangerous superbug found in stray dogs of Delhi
सुपरबग कैंडिडा ऑरिस - फोटो : self

विस्तार

वैज्ञानिकों ने दिल्ली के लावारिस कुत्तों में सुपरबग कैंडिडा ऑरिस का पता लगाया है। कैंडिडा ऑरिस बीमारी पैदा करनेवाला एक फंगस है जिसका जीवित कल्चर लावारिस कुत्तों के कान की नलिका में पाया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय और मैकमास्टर विश्वविद्यालय, कनाडा के शोधकर्ताओं ने कहा कि पालतू जानवर सुपरबग के लिए भंडारण का कार्य कर सकते हैं, जो संभावित रूप से मनुष्यों में संक्रमण फैला सकते हैं।
विज्ञापन


कैंडिडा ऑरिस (सी. ऑरिस) एक दवा प्रतिरोधी, नया फंगस है जो गंभीर संक्रमण और अस्पतालों में व्यापक प्रकोप का कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे दुनिया के चार गंभीर प्राथमिकता वाले फंगल रोगजनकों में से एक घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने दिल्ली के एक आश्रय स्थल में रखे गए कुत्तों से लिए गए त्वचा और कान के नमूनों का विश्लेषण किया जिसमें चार के कान में इस खतरनाक सुपरबग का पता चला। वैज्ञानिकों ने कहा कि डीएनए से पता चला कि कुत्तों में पाए जाने वाले कुछ सुपरबग और मनुष्यों में पाए जाने वाली स्ट्रेन के बीच जीनोमिक समानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed