Dancing Girl: मेट्रो में अचानक डांस करने लगी लड़की, सोशल मीडिया में छाई, सब कर रहे तारीफ
दिल्ली मेट्रो में एक लड़की डांस कर रही है। सफेद पोशाक पहने लड़की कोच के बीच में खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि सामने उसकी दोस्त कैमरा लेकर खड़ी होती है और परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले काउंटडाउन करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं में रील बनाने को लेकर इस कदर उत्साह है कि वो कहीं भी कुछ भी करने लग जाते हैं। रील बनाने के लिए लड़के और लड़कियां पब्लिक प्लेस पर भी डांस करने से नहीं हिचकते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली मेट्रो से सामने आया है। जहां मेट्रों में सफर कर रही एक लड़की अचानक डांस करना शुरू कर देती है। दिलचस्प बात ये है कि भरी मेट्रो में भी ये लड़की पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रही है। वहीं, आसपास बैठे लोग भी लड़की के डांस के काायल हो गये ।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में बाकी लोग बैठे हुए हैं। तभी एक लड़की अचानक से डांस करना शुरू कर देती है।ये देखकर पहले तो लोग चौंक जाते हैं, लेकिन फिर उसके डांस को एन्जॉय करने लगते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कितने आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है। लोगों को भी उसके डांस मूव्स काफी पसंद आ रहे हैं। वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन हमें यकीन है कि ये आपको भी पसंद आएगा।
अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं तो जानते ही होंगे की ट्रेन के भीतर कितनी भीड़ होती है। बैठने के लिए तो दूर कई बार खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती।लेकिन फिर किसी तरह लोग सफर करते हैं। इन सबके बीच लड़की ने दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के सामने डांस करते हुए रील बनाया और सोशल मीडिया में छाई हुई है।