फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Daily wage labourers are struggling to find work amid pandemic dont have food to eat

दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को पड़े खाने को लाले, कहा- नहीं मिल रही कहीं से कोई मदद

Thu, 03 Jun 2021 03:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 03:08 PM IST
सार

मजदूरों ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन में हमें एनजीओ की तरफ से सहायता मिली थी, लेकिन इस बार कोई मदद नहीं मिल रही। 

विज्ञापन
Daily wage labourers are struggling to find work amid pandemic dont have food to eat
दिल्ली: लेबर चौक पर काम की तलाश में बैठे मजदूर - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को काम नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों ने कहा कि निर्माण कार्य और फैक्टरियों को खोल देने के बावजूद भी काम नहीं मिल रहा है। संक्रमण के डर से कोई हमें काम के लिए नहीं बुला रहे हैं। 

विज्ञापन


एक मजदूर ने कहा कि हम रोज भजनपुरा लेबर चौक पर काम की तलाश में आते हैं, लेकिन हमें कोई काम नहीं मिल रहा है। कहा कि काम नहीं मिलने से खाने को भी लाले पड़ गए। जो पैसे थे सब खत्म हो गए, अब एक भी पैसा नहीं बचा है, कर्ज में डूब गए हैं। कर्ज लेकर रोजी-रोटी चला रहे हैं। मजदूरों ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन में हमें एनजीओ की तरफ से सहायता मिली थी, लेकिन इस बार कोई मदद नहीं मिल रही। 
विज्ञापन




वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के मामले कम होने के बाद दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूर दिल्ली वापस आ रहे हैं। आनंद विहार रेलवे स्टेशन और कौशांबी बस टर्मिनल पर मजदूरों की काफी भीड़ देखी गई। एक मजदूर ने कहा कि लॉकडाउन लगा तो हमलोग अपने गांव चले गए थे, अब पता लगा कि लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है तो वापस आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed