फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cyber ??cell handed over one thousand videos to investigative teams

साइबर सेल ने एक हजार वीडियो जांच टीमों को सौंपी, ट्रैक्टर परेड के दौरान घायल पुलिसकर्मियों को मिलेगी वित्तीय सहायता

Tue, 02 Feb 2021 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??cell handed over one thousand videos to investigative teams
दिल्ली : ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंकते लोग। - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की साइबर सेल ने किसान हिंसा की करीब एक हजार वीडियो सोमवार को जांच टीमों को सौंप दीं। जांच टीमें इन वीडियो का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। उधर, लाल किले पर सीआईएसएफ कर्मियों पर हमला करने के आरोपी आकाशप्रीत सिंह को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त बीके ने उसे गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी नौ टीमों ने अपने-अपने केसों में गवाहों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं। साथ ही, हिंसा में क्षतिग्रस्त वाहनों की मेकेनिकल जांच शुरू कर दी है। स्पेशल ब्रांच की साइबर सेल ने किसान हिंसा की वीडियो सोशल मीडिया से उठाई थीं। साथ ही, कुछ लोगों ने भी पुलिस को वीडियो भेजी हैं। हर वीडियो की जगह की पहचान की गई है। लालकिले की वीडियो इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम को सौंपी गई हैं। इस तरह सभी वीडियो संबंधित जांच टीमों को सौंप दी गई हैं। इनसे आरोपियों की फोटो तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध शाखा के इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम ने आकाशप्रीत सिंह को उत्तरी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। साथ ही, 70 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन 50 लोगों को पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया गया था, उनमें से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर परेड के दौरान घायल पुलिसकर्मियों को मिलेगी वित्तीय सहायता 
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पुलिस वेलफेयर सोसाइटी फंड से नियमानुसार वित्तीय सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी है। 


ट्रैक्टर परेड के दौरान करीब चार सौ पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस आयुक्त ने ट्रैक्टर रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से किये प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि घायल पुलिसकर्मियों को 25 हजार प्रदान किये जाएंगे। जिन्हें गंभीर चोट लगी है उन्हें दस हजार रुपये दिये जाएंगे। साथ ही जिला पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वह विशेष मामलों में बढ़ी हुई वित्तीय सहायता का प्रस्ताव कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed