{"_id":"62648d6490d1c84afd630fe0","slug":"cultural-fest-rendezvous-begins-at-iit-delhi-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम: आईआईटी दिल्ली में आज से सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू का आगाज, बॉलीवुड कलाकार सुनिधि चौहान और सलीम करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम: आईआईटी दिल्ली में आज से सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू का आगाज, बॉलीवुड कलाकार सुनिधि चौहान और सलीम करेंगे शिरकत
Sun, 24 Apr 2022 05:06 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:06 AM IST
सार
फेस्ट को संगीतमय बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान की जोड़ी ओर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान शिरकत करने जा रही हैं।
विज्ञापन
IIT delhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी दिल्ली की ओर से देश का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू-22 छात्रों को मस्ती का मौका देने जा रहा है। सालाना आयोजित होने वाला यह फेस्ट रविवार से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को होगा। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। इस बार फेस्ट की थीम एन एलीसिन अफेयर है।
विज्ञापन
तीन दिन तक छात्र पढ़ाई से दूर केवल मौज-मस्ती करेंगे। फेस्ट को संगीतमय बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान की जोड़ी ओर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान शिरकत करने जा रही हैं। छात्रों के पास अपने पसंदीदा गीतों को लाइव सुनने का मौका होगा।
विज्ञापन
इस दौरान टॉक शो, विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप, कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसमें डेढ़ लाख से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है, जबकि 1000 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वेस्टर्न ग्रुप डांस, फैशन शो प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
छात्रों को अपने डिजाइन किए परिधानों को रैंप पर दिखाने का अवसर भी मिलेगा। तीन दिनों में ना खत्म होने वाली मस्ती करेंगे। प्रोनाइट में भी कई प्रतियोगिताएं होंगी।