फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET today, ban on phone, watch, purse and debit card

सीटीईटी आज, फोन, घड़ी, पर्स और डेबिट कार्ड लाने पर रोक

Sun, 31 Jan 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
CTET today, ban on phone, watch, purse and debit card
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 135 शहरों में आयोजित करवाने जा रहा है। कोविड-19 से बचाव के चलते सीबीएसई ने 112 के बजाय 135 शहरों में उम्मीदवारों को परीक्षा का विकल्प दिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में घड़ी, फोन, पर्स और डेबिट या क्रेडिट कार्ड आदि लेकर जाने पर रोक रहेगी। हालांकि परीक्षार्थियों को अपने साथ पीने का पानी, सैनिटाइजर की पारदर्शी छोटी बोतल और कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक, उम्मीदवारों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 112 शहरों में परीक्षा केंद्र बनते थे, लेकिन इस बार 135 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी बोतल में पानी व सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने ला सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। इसमें आधार या पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोट आईडी कार्ड हो सकता है। इसके अलावा नीला या काला बॉल प्वाइंट पैन ला सकते हैं।
विज्ञापन

सीटीईटी पेपर-एक वाले छात्रों को रविवार सुबह 7.30 पहुंचना होगा और सीटीईटी पेपर -दो वाले उम्मीदवारों को दोपहर 12 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।
ये सामान लेकर नहीं आएं
किताब, नोट्स, पेपर के टुकड़े, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, पेंसिल पाउच, पेंसिल , स्केल, लॉग टेबल, इरेजर, कार्डबोर्ड, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, घड़ी, हैंडबैग, मोबाइल फोन, ईयरफोन, कैमरा, हेड फोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक पैन, स्कैनर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed