फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET exam postponed due to technical reasons

दिल्ली : तकनीकी कारणों की वजह से सीटेट परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि 

Fri, 17 Dec 2021 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 04:49 AM IST
सार

पहले दिन आयोजित दूसरी पाली व शुक्रवार की दोनों पाली की परीक्षा को किया गया है स्थगित। 

विज्ञापन
CTET exam postponed due to technical reasons
demo pic - फोटो : Social media

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) के लिए विभिन्न केंद्रों पर तकनीकी खामियों की वजह से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। परीक्षा के पहले दिन ही तकनीकी खामियों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से 16 दिसंबर को दूसरी पाली व शुक्रवार को होने वाली दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होनी है, उनकी परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं है। 

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से दिल्ली के विभिन्न केंद्रों पर बृहस्पतिवार को सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में 697 परीक्षा  केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। वहीं, दूसरी पाली के तहत दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होना था। लेकिन, इस बीच गाजीपुर, रोहिणी  और द्वारका के परीक्षा केंद्रों में तकनीकी खामियों की वजह से अभ्यर्थियों का पेपर नहीं हो सका। इसी तरह अन्य केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों को पेपर में परेशानी हुई। इसको देखते हुए सीबीएसई ने तकनीकी खामी मानते हुए पेपर को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पेपर आयोजित करने वाली टीसीएस कंपनी की ओर से पहली पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में अभ्यर्थी पूरा पेपर नहीं कर सके। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा और 17 दिसंबर को दोनों  पाली की परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से पहली बार ऑनलाइन सीटेट पेपर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आईटी कंपनी टीसीएस को पेपर आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कड़ी में 16 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी तक पेपर का आयोजन होना है। पहले पेपर के लिए वे अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं जो कक्षा एक से लेकर पांचवी तक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, दूसरे पेपर के लिए वे अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं जो कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed