{"_id":"6592d59ace0687aa550b1c9a","slug":"crowd-on-new-yearstanded-delhi-ashram-news-c-340-1-del1011-35213-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नए साल पर जनसैलाब...ठहरी दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नए साल पर जनसैलाब...ठहरी दिल्ली
विज्ञापन
दिल्लीवालों के सिर चढ़कर बोला नए साल का जुनून, धार्मिक स्थलों पर जुटे लोग
मेट्रो व बसों में लगी लंबी लाइन, पुलिस ने कई सड़कें बंद कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नए साल का जश्न दिल्लीवालों के सिर चढ़कर बोला। इंडिया गेट, चिड़ियाघर, कनॉट प्लेस व चांदनी चौक समेत अन्य बजारों में भारी भीड़ रही। वहीं, धार्मिक स्थलों पर भी लोगों का हुजूम उमड़ा। इसका असर परिवहन व्यवस्था पर दिखा। दिल्ली मेट्रो व बसों में भारी भीड़ रही। हालात बेकाबू होता देख दिल्ली पुलिस को कई सड़कों को मजबूरन बंद करना पड़ा।
नए साल के जश्न में शामिल होने से लिए लाखों की संख्या में लोग घर से निकले। इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, लाल किला, जामा मस्जिद, चिड़ियाघर, पुराना किला, नया संसद भवन, जंतर मंतर, कनॉट प्लेस, करोल बाग, सरोजनी नगर, खान मार्केट, एनएसपी, राजौरी गार्डन सहित अन्य जगहों पर भारी भीड़ नजर आई। कनॉट प्लेस से लेकर इंडिया गेट तक मेले जैसा माहौल नजर आया। बड़ों के साथ छोटे बच्चे भी हाथों में गुब्बारे लिए दिखे। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कर्तव्य पथ पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली। कनॉट प्लेस में भीड़ बढ़ने के साथ जाम लग गया। बस स्टैंड पर खड़े होने की जगह नहीं थी। यातायात पुलिस को इंडिया गेट से कनॉट प्लेस जाने वाले विभिन्न रास्तों पर बैरिकेड लगाकर बंद करना पड़ा। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट सहित सभी ऐतिहासिक स्थलों पर लोगों की भरी संख्या देखने को मिली। अधिक भीड़ होने के कारण सैकड़ों यात्री बस का इंतजार करते दिखे। हरीनगर जा रहीं सुमन ने बताया कि वह बीते आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है।
ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया
सड़क पर जाम को देखते हुए लोगों ने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। जंतर-मंतर पर बस का इंतजार कर रहीं प्रीति ने बताया कि भीड़ बहुत है, इसलिए ऑटो से घर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं, जहां 80 रुपये लगते हैं, वहां 150 रुपये मांग रहे हैं।