फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crores cheated on the pretext of profit on investment in granite business, fraudster arrested with partner

Delhi News : ग्रेनाइट कारोबार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों ठगे, साथी के साथ जालसाज गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 05:27 AM IST
विज्ञापन
Crores cheated on the pretext of profit on investment in granite business, fraudster arrested with partner
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक अपराधा शाखा ने राजस्थान में ग्रेनाइट कारोबार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी  करने वाले 70 वर्षीय जालसाज को शाहदरा से उसके सहयोगी समेत गिरफ्तार किया है। एक मामले में वांछित सहयोगी की सीबीआई को तलाश थी। उसे सीबीआई को सौंप दिया गया है। जालसाज अदालत से भगोड़ा करार था और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले सात साल से से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में घूम रहा था। वह संपत्ति के फर्जी कागजात बैंकों में गिरवी रखकर करोड़ों की ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ सीबीआई सहित अन्य जगहों पर ठगी के चार मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज की पहचान वसंत विहार निवासी  प्रदीप पालीवाल (70) के रूप में हुई है। उसके साथी का नाम विनायक भट्ट है। वर्ष 2017 में शकुंतला नामक महिला ने जालसाज के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि जालसाज प्रदीप से उसकी मुलाकात 2014 में हुई थी।
विज्ञापन


उसने राजस्थान में ग्रेनाइट खनन के अपने कारोबार में 20 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए उसे प्रेरित किया। इसके बदले में प्रतिमाह 50 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद 20 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। आरोपी ने शिकायतकर्ता के नाम से भीलवाड़ा के मंडी गांव में 1.4 हेक्टेयर भूमि खरीदी। बाद में पता चला कि उसका मंडी गांव में ग्रेनाइट का कोई कारोबार नहीं है। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी मुकर गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। वह कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया आरोपी
एक साल पहले पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वह राजस्थान नंबर की पजेरो एसयूवी कार का इस्तेमाल करता है। वह किसी भी जगह पर 24 घंटे से ज्यादा नहीं रहता। पुलिस से बचने के लिए वह कार के चालक बदलता रहता है और अपने परिवार से भी दूरी बनाकर रखता है। यह भी पता चला कि वह टेलीग्राम खातों का इस्तेमाल करता है और जिम्बाब्वे के मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप खाते का इस्तेमाल करता था।

उसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों को बेंगलूरु, राजस्थान, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। उसकी लोकेशन पार्क होटल, शाहदरा की मिली। पुलिस ने होटल पहुंचकर वहां पार्क वाहनों की जांच की तो राजस्थान नंबर की पजेरो एसयूवी खड़ी मिल गई। इसके मालिक की पहचान श्रद्धा जैन के रूप में हुई। वह आरोपी प्रदीप का पार्टनर था। 

इंश्योरेंस पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर ठगी

द्वारका जिला साइबर सेल ने इंश्योरेंस पॉलिसी का रिफंड दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला समेत दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैसे दिलाने के नाम पर पीड़ितों का पैसा अपने बैंक खातों में डलवा लेते थे। पुलिस गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। आरोपियों की

पहचान डिफेंस कालोनी, भोपुरा, गाजियाबाद निवासी अमित शर्मा और बुध विहार मंडोली निवासी आशु के रूप में हुई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि एक व्यक्ति ने ठगी की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed