{"_id":"629a9c4813dd9e2bb36467f9","slug":"crores-cheated-from-hundreds-of-people-in-the-name-of-getting-vip-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों ठगे
Sat, 04 Jun 2022 05:12 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:12 AM IST
सार
आरोपी के कई बैंक खातों को पता लगा है। दो बैंक खातों में एक करोड़ 15 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन का पता लगा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाने, मुंबई निवासी अमान जहीर दांडेकर(22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। वह एक निजी कंपनी की फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
आरोपी के कई बैंक खातों को पता लगा है। दो बैंक खातों में एक करोड़ 15 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन का पता लगा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाने, मुंबई निवासी अमान जहीर दांडेकर(22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार साकेत में प्रॉपर्टी किराए पर दिलाने वाली कंपनी ब्लू लीफ है। इसके मालिक के पास वीआईपी मोबाइल नंबर लेने का मैसेज आया। मालिक ने मैसेज मैनेजर राजकुमार को भेज दिया और वीआईपी मोबाइल नंबर खरीदने के लिए कहा। राजकुमार ने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की तो आरोपी ने खुद को एयरटेल का प्रतिनिधि बताया। उसने वीआईपी मोबाइल नंबर देने के लिए दो लाख 10 हजार रुपये मांगे। उसने पेमेंट ऑनलाइन मांगी। राजकुमार ने उससे इनवाइस (बिल) मांगा।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे एयरटेल से मिलती-जुलती साइट से इनवाइस नंबर भेज दिया। इसके बाद राजकुमार ने उसे ऑनलाइन 2 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद राजकुमार ने इससे एक लाख 31 लाख में दो मोबाइल नबर और खरीद लिए। पेमेंट लेने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। राजकुमार की शिकायत पर साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्जकर थाना प्रभारी अरुण वर्मा की देखरेख में हवलदार रामवीर की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने जांच के बाद अमान जहीर दांडेकर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
नोट पर स्याही लगने की बात कहकर 28 हजार ठगे
एनआईटी-2 स्थित केनरा बैंक में व्यवसायी जगदीश चंद से नोट पर स्याही लगने की बात कहकर 28 हजार रुपये ठग लिए। थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एनआईटी-3 निवासी जगदीश चंद ने पुलिस को बताया कि उसका कपड़ों का कारोबार है। 31 मई को एनआईटी-दो स्थित केनरा बैंक से पैसे निकालने गया था। उसने 1.10 लाख रुपये निकाले। बैंक में उनके पीछे दो युवक पहले से खड़े थे।