फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crooks beaten up in front of the retired female colonel

Delhi News : सेवानिवृत्त महिला कर्नल के आगे पस्त हुए बदमाश, दोनों गिरफ्तार, ढेर सारा सामान बरामद

Sun, 30 Oct 2022 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 03:44 AM IST
सार

Delhi News : जनकपुरी इलाके में सेवानिवृत्त महिला कर्नल से झपटमारी करना बदमाशों को भारी पड़ गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के सामने कार में बैठ रही सेवानिवृत्त महिला कर्नल से बैग झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे तो पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया।

विज्ञापन
crooks beaten up in front of the retired female colonel
demo pic... - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

जनकपुरी इलाके में सेवानिवृत्त महिला कर्नल से झपटमारी करना बदमाशों को भारी पड़ गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के सामने कार में बैठ रही सेवानिवृत्त महिला कर्नल से बैग झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे तो पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया।

विज्ञापन


उन्होंने आस पास मौजूद लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बैग बरामद कर लिया है। अगले दिन पुलिस ने फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


54 वर्षीय रेणु भाटिया सपरिवार सी ब्लॉक जनकपुरी में रहती हैं। वह सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं। 27 अक्तूबर को रेणु बाजार जाने के लिए घर के सामने पार्क कार में बैठ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पीछे बैठे बदमाश ने उनका बैग झपट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश बाइक से माता चानन देवी अस्पताल की ओर भागे। रेणु भी बिना समय गंवाए बदमाशों के पीछे शोर मचाकर दौड़ीं। शोर सुनकर लोगों ने भाग रहे बदमाशों की बाइक को घेर लिया और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को दबोच लिया। बाइक चला रहा बदमाश बाइक समेत फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बैग बरामद कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जगतपुरी निवासी नितेश के रूप में हुई। जांच में पता चला कि नितेश जगतपुरी थाने का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।


उप निरीक्षक विवेक लांबा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार बदमाश चेतन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और उसे घटना के अगले दिन गीता कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसके कब्जे से डाबड़ी और द्वारका साउथ थाना इलाके से चुराई गई दो स्कूटी, जगतपुरी से चोरी एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed