फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vicious was arrested along with fellow punk, possession of weapons recovered

साथियों समेत गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, कब्जे से हथियार भी बरामद 

Thu, 01 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vicious was arrested along with fellow punk, possession of weapons recovered
arrest - फोटो : demo

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शातिर बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ खल्ला(31) को उसके दो साथियों प्रदीप उर्फ रिंकू(33) और रफीउल्ला उर्फ सलमान(26) के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा तथा छह कारतूस बरामद किया है। रोशन गुप्ता के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने आरोपी को दो मामलों में भगोड़ा घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन



अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी की टीम को 26 अगस्त को सूचना मिली थी कि रोशन गुप्ता अपने साथियों के साथ सेक्टर-9 द्वारका, होंडा अमेजन कार से आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी की देखरेख में एसआई दाताराम, राजवीर सिंह और अरविंद की विशेष टीम ने द्वारका में घेराबंदी की। पुलिस टीम ने जब आरोपियों को ललकारा तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। बदमाश गोली चला पाते उससे पहले ही पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। 

बिहार निवासी रोशनलाल गुप्ता 27 वर्ष पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। वर्ष 2007 में गलत संगत में पड़ गया, तथा पहली बार आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुआ था। 


रोशन, तिलक नगर थाने का घोषित बदमाश है। इसके अतिरिक्त आरोपी ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2011 में द्वारका ककरौला मोड़ पिकेट पर तैनात सिपाही पर फायरिंग की थी। इस मामले में कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed