फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Student molested in delhi search for the culprits

दिल्ली में जंगलराज : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, विरोध करने पर कपड़े फाड़े

Thu, 23 Sep 2021 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 05:47 AM IST
सार

बाइक सवार दो लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम। पुलिस ने किया मामला दर्ज। आरोपियों की तलाश जारी।

विज्ञापन
Student molested in delhi search for the culprits
सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। एक ऑटो चालक आरोपियों को पकड़ने भागा तो वे फरार हो गए। 14 वर्षीय छात्रा रोती हुई अपने घर पहुंची। बाद में उसने मां के साथ जाकर थाने में शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार दोपहर के समय वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस बीच के-ब्लॉक कड़ा घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। पहले आरोपियों ने उसका बैग खींचा। 
विज्ञापन

इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। 

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागी तो एक ऑटो चालक उसे बचाने को दौड़ा, यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रा अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। बाद में दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल में महिला नर्स से छेड़छाड़, सुपरवाइजर पर आरोप, मामला दर्ज

अंबेडकर अस्पताल में एक नर्स ने अपने सुपरवाइजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला नर्स का आरोप है कि ड्यूटी देने के एवज में वह उस पर बुरी नजर रखता था। मंगलवार को बकायदा आरोपी ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। अस्पताल की बाकी नर्सों ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर सन्नी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाकी नर्सों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीना (38)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह अंबेडकर अस्पताल में अस्थाई नर्स है। पीड़िता ने बताया कि उसका सुपरवाइजर उस पर बुरी नजर रखता है। आते-जाते उस पर अश्लील कमेंट करने के लिए उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ का भी प्रयास करता है। मंगलवार सुबह आरोपी ने ड्यूटी पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता डर की वजह से पीछे हट गई। अस्पताल की नर्सों के आरोप है कि आरोपी बाकी नर्सों से टाइम से ज्यादा काम करवाता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed