फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scotty had taken the by young man, on damage neighbor the knife stabbed neighbor

स्कूटी मांगकर ले गया था युवक, पिचकने पर पड़ोसी ने घोंपा चाकू 

Fri, 09 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scotty had taken the by young man, on damage  neighbor the knife stabbed neighbor
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजौरी गार्डन में एक युवक ने अपने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित व्यक्ति युवक की स्कूटी लेकर गया था और टक्कर लगने से स्कूटी पिचक गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार, अशोक (40) परिवार के साथ विशाल एंक्लेव में रहता है। वह कूड़ा उठाने का काम करता है।
दो दिन पहले अशोक को किसी काम से बसई दारापुर जाना था।

वह पड़ोस में रहने वाले अभिषेक से उसकी स्कूटी मांगकर ले गया। अशोक के वापस आने पर अभिषेक ने अपनी स्कूटी को पिचका हुआ पाया। अशोक ने वेतन मिलने पर स्कूटी ठीक करवाने की बात कही, लेकिन अभिषेक गुस्से में आकर अशोक के साथ गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर अशोक की पत्नी सरोज और बेटा दीपक घर से बाहर निकल आए। झगड़े के दौरान अभिषेक ने चाकू घोंप दिया। इस दौरान सरोज ने अभिषेक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक फरार हो गया। पकड़ने के दौरान सरोज के हाथ में भी चाकू लग गया, जिसे वह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। अशोक बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने सरोज के बयान पर अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed