{"_id":"5a8bb56f4f1c1b91268bb45b","slug":"ornaments-worth-one-crore-stolen-from-a-businessman-at-anand-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चार घंटों के लिए गए थे ससुराल, लौटे तो घर का हाल देख उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर्फ चार घंटों के लिए गए थे ससुराल, लौटे तो घर का हाल देख उड़े होश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
gold jwellery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर करीब एक करोड़ के जेवरात और चार लाख रुपये कैश उड़ा लिए। वारदात के समय पीड़ित कारोबारी ससुराल गए हुए थे।
विज्ञापन
चार घंटे बाद जब वह वापस घर पहुंचे, तो वारदात की जानकारी हुई। मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अतुल जैन (40) परिवार के साथ राम विहार में रहते हैं। इनका कारोबार है।
विज्ञापन
रविवार करीब 11 बजे दिन में वह शांति विहार स्थित अपने ससुराल परिवार के साथ गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वापस आए, तो इनके होश उड़ गए। मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
अंदर घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी टूटी थी। उसमें रखे चार लाख रुपये कैश और करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।