फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nimka prison inmates beaten by guards escort

नीमका जेल में कैदियों ने एस्कॉर्ट गार्ड को पीटा  

Fri, 06 Jan 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Nimka prison inmates beaten by guards escort
jail shimla

नीमका जेल से पेशी पर लाए गए दो विचाराधीन बंदी बुधवार दोपहर अदालत की हवालात में आपस में भिड़ गए। अलग कराने पहुंचे एस्कॉर्ट गार्ड हेडकांस्टेबल विजयपाल को दोनों ने पीट दिया। विजयपाल ने दोनों के खिलाफ सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर मांगा है।  

विज्ञापन


नीमका जेल में भूपेंद्र और नीरज नाम के दो व्यक्ति उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। इन पर कई अन्य केस अदालत में विचाराधीन हैं। अलग अलग गैंग से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र और नीरज में लड़ाई चल रही है। बुधवार को दोनों को पेशी के लिए अदालत लाया गया था। पेशी में समय होने की वजह से दोनों को हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


हवालात के बंदियों पर नजर रखने के लिए नीमका के एस्कॉर्ट गार्ड विजयपाल तैनात थे। कुछ ही देर में नीरज और भूपेंद्र हवालात के अंदर आपस में भिड़ गए। उनके साथ लड़ाई में अन्य बंदी भी गुट के मुताबिक एक दूसरे से लडने लगे। धक्कामुक्की और मारपीट देख एस्कॉर्ट गार्ड विजयपाल हवालात का दरवाजा खोल उन्हें अलग कराने के लिए अंदर घुस गए। आरोप है कि दोनों बंदियों ने उन्हें बीच में खींच लिया और मारपीट कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed