फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   misdeed with Girl in delhi on pretext of marriage

दिल्ली: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Tue, 21 Dec 2021 09:27 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 09:27 AM IST
सार

वेलकम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और धोखा देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
misdeed with Girl in delhi on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले दस माह से लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। अब शादी करने की बात पर आरोपी और उसका परिवार युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को मामले शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलमा (20 साल, बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जनता कॉलोनी, वेलकम में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसके पड़ोस में ही अमान नामक युवक रहता है। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। सलमा के मुताबिक पिछले करीब तीन साल से एक दूसरे से बातचीत करने लगे। अमान सलमा से प्यार का इजहार कर उससे शादी की बात करता। इसी साल मार्च में आरोपी मौजपुर के होटल में ले गया। वहां उसने जल्द ही शादी की बात कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सितंबर में दोबारा वारदात को अंजाम दिया। यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


जब भी पीड़िता उससे शादी की बात करती तो वह उसे टाल देता था। अमान और सलमा के बीच संबंध की बात लड़के परिवार को पता चल गई थी। इस वजह से उन्होंने अमान का रिश्ता कहीं और कर दिया। अमान ने भी अब सलमा को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया। सलमा ने दबाव बनाया तो अमान के परिवार व उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर सलमा रविवार को अपनी बुआ के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस से शिकायत का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed