फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: The businessman and his wife were returning by train from the wedding ceremony, miscreants theft 40 lakh ornaments as attendants

दिल्ली: शादी समारोह से ट्रेन से लौट रहे थे कारोबारी व उनकी पत्नी, बदमाशों ने अटेंडेंट बनकर पार किए 40 लाख के गहने

Sun, 05 Dec 2021 08:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 08:31 AM IST
सार

योजना विहार निवासी देवकी नंदन सोमानी का गांधीनगर में कपड़े का कारोबार है। 30 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान के बीकानेर गए थे। वह वहां से बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस से लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह घटना हो गई।

विज्ञापन
Delhi: The businessman and his wife were returning by train from the wedding ceremony, miscreants theft 40 lakh ornaments as attendants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर में आयोजित शादी समारोह से ट्रेन से दिल्ली आ रहे एक कारोबारी की अटैची से 40 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एसी कोच में ट्रेन अटेंडेंट बनकर वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


योजना विहार निवासी देवकी नंदन सोमानी का गांधीनगर में कपड़े का कारोबार है। 30 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान के बीकानेर गए थे। वह वहां से बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस से लौट रहे थे। उनका प्रथम श्रेणी में आरक्षित सीट था।
विज्ञापन


तड़के ट्रेन के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन आउटर पर रुकी। एक शख्स उनके केबिन के दरवाजे को खटखटाया और कहा कि उनका स्टेशन आने वाला है। उसने सामान बाहर निकालने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटेंडेंट समझकर दे दी गहनों से भरी अटैची

कारोबारी ने अटेंडेंट समझकर उसे अटैची दे दिया। उसके अटैची निकालने के बाद कारोबारी अपनी पत्नी के साथ केबिन के बाहर निकलने लगे। इसी दौरान केबिन के गेट पर कोट पैंट पहने तीन लोग खडे़ हो गए और उनका रास्ता रोक दिया। कुछ देर बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान चारों लोग चलती ट्रेन से नीचे उतर गए। कारोबारी की अटैची गेट पर थी।

स्टेशन आने के बाद वह सामन लेकर अपने घर पहुंचे। घर पर अटैची का कवर हटाने पर पता चला कि उसका लॉक टूटा हुआ है और अटैची से गहने का बॉक्स गायब है। कारोबारी ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस से की।

शिकायत में उन्होंने बताया कि बॉक्स में कई हीरे और सोने के सेट थे, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये थे। उन्होंने बताया कि जिसने अटैची ली थी, उसके पैर में लचक थी। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन थाना पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed