फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Prostitution gang exposed in the capital female gangster arrested

दिल्ली : एनसीआर में चलने वाले वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, महिला सरगना गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 05:05 AM IST
सार

50 से ज्यादा लड़कियों को धकेल चुकी है धंधे में, 15 से ज्यादा नाबालिग बच्चियों को बेचने का भी आरोप।

विज्ञापन
Delhi: Prostitution gang exposed in the capital female gangster arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मयूर विहार थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में चलने वाले वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश कर महिला सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी 50 से ज्यादा लड़कियों को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल चुकी है। आरोपी वेश्यावृति गिरोह चलाने के साथ नाबालिग लड़कियों को सड़कों से उठाकर बेचती भी थी।  

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी सोम्या शेख उर्फ मरियम उर्फ कीर्ति उर्फ बेबी (29) 15 से ज्यादा लड़कियां बेच चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वेश्यावृति गिरोह सोनू पंजाबन के गिरोह से बड़ा है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोम्या शेख ने वर्ष 2019 में मयूर विहार से 14 व 16 वर्ष की दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया था। इसने दोनों बहनों को दो-दो लाख रुपये में विशाल नामक व्यक्ति को बेच दिया था। उस समय मयूर विहार पुलिस ने 23 नवंबर, 2019 को मामला दर्ज कर दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन से सकुशल मुक्त करा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मयूर विहार पुलिस ने उस समय सोम्या शेख गिरोह की दो महिलाओं समेत चार आरोपियों राजू चौधरी उर्फ राज, शशिमाला, किरण और नरेश को गिरफ्तार कर लिया था, तभी से सोम्या शेख फरार थी। मयूर विहार थानाध्यक्ष बनवारी लाल की देखरेख में इंस्पेक्टर जैनेंद्र कुमार, एसआई संजय व महिला सिपाही शिवांगी आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने जांच के बाद सोम्या शेख को रोहिणी से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है और हाल में दिल्ली में आजादपुर मंडी में रह रही थी। मयूर विहार पुलिस विशाल की तलाश कर रही है।

पिता के दोस्त ने ही लूट ली किशोरी की अस्मत

शाहदरा जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है। आरोपी किशोरी के पिता के साथ घर में बैठकर शराब पीता था। इस दौरान आरोपी ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया।

किशोरी ने ये बात अपनी सौतेली मां को भी बताई, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। किशोरी ने किसी तरह रोहिणी में रहने वाली अपनी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सलमा (17)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शाहदरा जिले में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। सलमा के पिता ने 18-19 साल पहले दूसरे धर्म की महिला से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी।  सलमा की मां ने घर छोड़कर रोहिणी में दूसरे शख्स से शादी कर ली। वहीं सलमा के पिता ने भी दूसरी शादी कर ली। सलमा अपने पिता के साथ ही रहने लगी।

आरोप है कि रोजाना उसके पिता के पास उसका दोस्त सुरेंद्र सिंह घर पर आता था। सुरेंद्र, सलमा के पिता के साथ घर में ही बैठकर शराब पीता। करीब एक-डेढ़ माह पूर्व रात के समय दरवाजे तक छोड़ने के दौरान सुरेंद्र ने सलमा के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली। 

इसके बाद वह फोटो को वायरल करने की धमकी देकर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पिछले सप्ताह मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। डरते हुए सलमा ने अपनी सौतेली मां को सारी बात बताई तो उसने उसे चुप रहने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed