फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : When old man asked for money from the son daughter-in-law broke her hand 

इंसानियत शर्मसार: बेटे से रुपये मांगे तो बहू ने बेलन से तोड़ दिया सास का हाथ...

Tue, 30 Nov 2021 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 02:44 AM IST
सार

सीमापुरी की वारदात, बुजुर्ग को जीटीबी अस्पताल में कराया भर्ती, सीमापुरी थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज। 

विज्ञापन
Delhi News : When old man asked for money from the son daughter-in-law broke her hand 
demo pic

विस्तार

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। 70 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे से चंद रुपये का क्या मांगे उसकी पत्नी ने बेलन और बाल्टी से वारकर उनका हाथ ही तोड़ डाला। बुजुर्ग बुरी तरह दर्द से छटपाटने लगी। बाकी परिजनों ने उनको जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद भी पीड़िता ने बेटे-बहू को बचाने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


बाद में रिश्तेदारों के कहने पर महिला ने बहू की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीमापुरी थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामल की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता गोदा देवी (70) किराए के मकान में अकेली सीमापुरी इलाके में रहती हैं। घर के पास ही इनके दो बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ रहते हैं। गोदा देवी को महज 2500 रुपये पेंशन मिली है। उससे ही वह अपना खर्चा चलाती हैं। महीने के आखिरी में उनके रुपये खत्म हो जाते हैं तो वह बेटों से रुपये लेती हैं। आरोप है कि 25 नवंबर को वह अपने बेटे किरण के पास रुपये लेने के लिए पहुंची। वह अभी बेटे से रुपये मांग ही रही थी कि उनकी बहू अनिता जोशी वहां पहुंच गई और सास पर भड़कने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गोदा देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान वह बेलन ले आई और सास पर हमला कर दिया। इसके बाद वह लोहे की बाल्टी से गोदा देवी पर वार करने लगी। हमले में गोदा देवी का दाहिना हाथ टूट गया। परिजन उनको उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए। 27 नवंबर को गोदा देवी ने बहू की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed