{"_id":"60739c902655ce3fce2f6086","slug":"delhi-news-police-solved-the-case-by-telling-a-lie-about-nasa-satellite-cameras-to-the-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा की सैटेलाइट के कैमरों में कैद है वारदात, कहकर सुलझाया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नासा की सैटेलाइट के कैमरों में कैद है वारदात, कहकर सुलझाया केस
Mon, 12 Apr 2021 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी के एल ब्लॉक निवासी चंद्रभान (35) की हत्या की वारदात नासा की सैटेलाइट के कैमरों में कैद है। यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन पुलिस ने चंद्रभान के दोस्तों प्रदीप और राजू से यह बात कही तो उन्होंने कबूल कर लिया कि बेइज्जत करने पर उन्होंने ही ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या की थी।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल को मंगोलपुरी के एक पार्क में चंद्रभान का शव मिला था। हत्या चेहरे और सिर पर ईंट और पत्थर से हमला कर की गई थी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आसपास पूछताछ में पता चला कि चंद्रभान को आखिरी बार प्रदीप और राजू के साथ देखा गया था। पूछताछ के लिए बुलाने पर दोनों ने हत्या में शामिल होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली। इसमें दो लोग चंद्रभान के साथ जाते दिख रहे थे। इनके फोटो काफी धुंधले थे और पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों को फिर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने पहले की तरह ही गुमराह करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कहा कि वारदात की नासा के सैटेलाइट कैमरों की इमेज आ चुकी है। उसमें पूरी घटना कैद है।
विज्ञापन
यह सुनते ही उन्हें लगा कि पुलिस को सब पता चल गया है। दोनों ने तुरंत अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि चंद्रभान अक्सर सबके सामने उनकी बेइज्जती करता था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। प्रदीप प्राइवेट कंपनी में काम करता है और राजू पेंटर है।