फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Loot of millions in doctors house gangster absconding

दिल्ली में अपराध : फिल्मी तर्ज पर डॉक्टर के घर लाखों की लूट, साथी गिरफ्तार, सरगना फरार

Sun, 28 Mar 2021 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Mar 2021 03:52 AM IST
सार

  • बदमाश खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर डॉक्टर के घर में घुसे
  • आरोपियों में एक महिला, 36.39 लाख रुपये, डॉलर और लाखों के जेवरात बरामद 

विज्ञापन
Delhi News : Loot of millions in doctors house gangster absconding
लूट के माल के साथ गिरोह के कुछ लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर सुभाष प्लेस इलाके में डॉक्टर के घर लूटपाट करने वाली महिला नरेला निवासी विभा (35) और उसके दो साथियों हरियाणा में पानीपत की विकास नगर कॉलोनी निवासी बिट्टू (32) और सोनीपत निवासी सुरेंद्र (35) को पुलिस ने भागते समय गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना साथी संग फरार हो गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगरानी ने बताया कि ये सभी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर डॉक्टर के घर में घुसे थे। लाखों रुपये, जेवरात व अन्य सामान जब्त करने के नाम पर लूटने के बाद ये डॉक्टर के क्लीनिक में पड़ताल के नाम पर जा रहे थे। मौर्या एन्क्लेव थाने के पास शक होने पर डॉक्टर के ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन


ठगों ने कार से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से 36.39 लाख रुपये, पांच लाख के जेवर, 3852 यूएस डॉलर, 400 पाउंड और सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र जब्त किए गए हैं। 26 मार्च को मौर्या एन्क्लेव थाने के पुलिसकर्मी सुभाष प्लेस थाने पहुंचे और आरोपियों को उसके हवाले कर दिया। पुलिस के साथ शिकायतकर्ता प्रियांक अग्रवाल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांक ने पुलिस को बताया वे पीतमपुरा के कोहाट एन्क्लेव में रहते हैं और डॉक्टर हैं। उनका क्लीनिक मौर्या एन्क्लेव में है। शुक्रवार शाम 6 बजे वे अपने पिता और ड्राइवर के साथ घर पहुंचे तो एक महिला समेत चार लोग जबरन घुस आए। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए प्रियांक और अन्य परिजनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए।

घर में काला धन होने की बात कहते हुए उन्होंने तलाशी लेकर सारी नकदी और जेवरात ले लिये। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर तिलक राज से क्लीनिक चलने को कहा। ड्राइवर उन्हें लेकर चला, लेकिन मौर्या एन्क्लेव थाने के पास पुलिस को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद सभी कार से उतरकर भागे, लेकिन पुलिस ने तीन को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना अमित है, जो बिट्टू के साले के साथ दूसरी कार में था।


आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अमित ने बिट्टू और उसके साले पवन के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची। सुबह 7 बजे बिट्टू और अमित पानीपत से कार से चले थे। रास्ते में बहालगढ़ चौक पर इन्होंने सुरेंद्र को कार में बिठाया। फिर नरेला से बिट्टू की जानकार विभा को बिठाया। सभी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक पार्क में जमा हुए, जहां पवन भी पहुंच गया। पार्क में पूरी प्लानिंग करने के बाद शाम 6 बजे सभी डॉक्टर के घर पहुंच गए। बिट्टू ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर विरेंद्र बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed