फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi News : Illegal bar was running in Nihal Vihar five arrested

काला धंधा  : निहाल विहार में चल रहा था अवैध बार, पांच गिरफ्तार, 20 फरार

Wed, 29 Sep 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 05:42 AM IST
सार

सभी आरोपी नाइजीरिया के रहने वाले हैं और दिल्ली में अवैध रूप से रहे थे। 

विज्ञापन
 Delhi News : Illegal bar was running in Nihal Vihar five arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निहाल विहार थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे एक अवैध बार का खुलासा किया है। बार को एक अफ्रीकी नागरिक चला रहा था। पुलिस ने बार पर छापा मारकर बार मालिक समेत पांच विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नागरिक अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस बार से बीयर के 125 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों की पहचान चंदर विहार निवासी डिवाइन, तिलक नगर निवासी प्रिंस, डेविडयान जीन पॉल, एकेला और जस्टिन के रूप में हुई है। सभी मूलत: नाइजीरिया के रहने वाले हैं। रविवार देर रात निहाल विहार थाना पुलिस को चंदर विहार जीत प्रॉपर्टी के पास अवैध बार चलने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस टीम गठित कर उक्त बार पर छापा मारा। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीन कमरों में बार बना हुआ था और वहां करीब 25 की संख्या में अफ्रीकी नागरिक शराब और बीयर का सेवन कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी वहां से भागने लगे। पुलिस ने वहां से भाग रहे पांच नागरिकों को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पकड़े गए प्रिंस ने बताया कि वह इस बार व कीचन का मालिक है। पुलिस ने उससे बार चलाने के लिए जरूरी लाइसेंस दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस गिरफ्तार नागरिकों को पासपोर्ट व वीजा दिखाने के लिए कहा और उन्हें इसके लिए समय दिया। लेकिन कोई भी पासपोट व वीजा नहीं दिखा पाया। पुलिस मौके से बीयर की बोतलें बरामद कर गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed