फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : civil defense personnel died as Truck dragged him up to 150 meters

ट्रक ने सिविल डिफेंस कर्मी को 1500 मीटर तक घसीटा, मौत, चालक गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : civil defense personnel died as Truck dragged him up to 150 meters
पुनीत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

बाबा हरिदास नगर इलाके में सिविल डिफेंसकर्मी का तेज रफ्तार ट्रक को रोकने का इशारा करना जानलेवा साबित हुआ। चालक ने पीड़ित पर ट्रक चढ़ा दी। घटना के दौरान सिविल डिफेंसकर्मी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया और चालक उसे करीब पंद्रह सौ मीटर तक घसीटता ले गया।

विज्ञापन


घटना के बाद पीसीआर वैन ने ट्रक का पीछा किया और ढिचाऊं गांव के पास चालक को दबोच लिया। घायल सिविल डिफेंस कर्मी को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त पुनीत गुप्ता(27) के रूप में हुई है। वह पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर इलाके में रहता था। वह सिविल डिफेंस में कार्यरत था। उसकी तैनाती ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के साथ थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट विभाग में तैनात एसआई रविंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी एएसआई अशोक कुमार, हवलदार प्रवीण, सिपाही अनिल राणा, महेंद्र और सिविल डिफेंसकर्मी पुनीत के साथ शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह चार बजे तक नजफगढ-नांगलोई रोड पर तैनात था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक को पुनीत ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और पुनीत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुनीत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। 

वहां मौजूद लोगों ने चालक को ट्रक रोकने के लिए कहा लेकिन चालक तेज रफ्तार से ट्रक को भगाकर ले गया। वहां मौजूद पीसीआर की एक वैन ने ट्रक का पीछा किया। करीब 15 सौ मीटर दूर जाकर पुनीत ट्रक से गिर गया। उसके सहयोगियों ने उसे पास के अस्पताल ले गए। जबकि पीसीआर वैन और ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा कर ढिचाऊं गांव के पास चालक को दबोच लिया।


पुनीत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक चालक की पहचान नजफगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह(55) के रूप में हुई है। पुलिस उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed