{"_id":"61bb255ef5cd4d0edd009221","slug":"delhi-miscreants-robbed-a-bag-full-of-cash-and-jewelery-from-the-groom-s-brother-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बदमाशों ने दुल्हे के भाई से नकदी और जेवरात से भरा बैग लूटा, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: बदमाशों ने दुल्हे के भाई से नकदी और जेवरात से भरा बैग लूटा, मामला दर्ज
Thu, 16 Dec 2021 05:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:09 PM IST
सार
हर्ष विहार इलाके में एक शादी समारोह के दौरान कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने सबसे पहले दुल्हे के भाई को निशाना बनाया, जिसके हाथ में नकदी और जेवरात से भरा बैग था। जिससे लूट हुई है, वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने दुल्हे के भाई से नकदी और जेवरात से भरा बैग लूट लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, हर्ष विहार इलाके में एक शादी समारोह के दौरान कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने सबसे पहले दुल्हे के भाई को निशाना बनाया, जिसके हाथ में नकदी और जेवरात से भरा बैग था। जिससे लूट हुई है, वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की क्लिप खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन