फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Cantt incident: There was no current in the water cooler installed in the crematorium

दिल्ली कैंट कांड : श्मशान घाट के वाटर कूलर में नहीं था करंट, चार्जशीट 10 सितंबर तक

Sat, 28 Aug 2021 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 03:50 AM IST
सार

  • दिल्ली कैंट में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एफएसएल की रिपोर्ट से खुलासा 

विज्ञापन
Delhi Cantt incident: There was no current in the water cooler installed in the crematorium
दुष्कर्म व जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट के पुराने नांगल गांव के श्मशान घाट में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में शुक्रवार को एफएसएल की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। श्मशान लगे में लगे वाटर कूलर में न तो करंट था और न ही बच्ची को करंट लगा था। इससे कहा जा सकता है कि आरोपियों ने दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि दस सितंबर से पहले चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी स्थित एफएसएल ने मौके का मुआयना किया था। इसमें वाटर कूलर की जांच भी शामिल थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाटर कूलर में करंट नहीं था और न ही ऐसी कोई जगह थी जहां से करंट आ सके। मौके पर भी रगड़ आदि किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि श्मशान घाट के पंडित राधेश्याम व उसके दोस्त कुलदीप ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की थी। अन्य आरोपी सलीम व लक्ष्मीनारायण ने साक्ष्य मिटाने व बच्ची के शव को जलाने में सहायता की। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के मोबाइल, कमरे से मिले कपड़े व डीएनए आदि की रिपोर्ट लेने के लिए फोरेंसिक लैब को पत्र लिखा गया है। शाखा 10 सितंबर से पहले चार्जशीट दाखिल कर देगी। चार्जशीट तैयार की जा रही है। हालांकि पोक्सो के मामले में चार्जशीट दाखिल करने का समय दो महीने का होता है। अपराध शाखा के अधिकारी करीब 40 दिन में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed