{"_id":"611714f9e90e6f786b649bcd","slug":"crime-in-delhi-wife-stabbed-in-domestic-dispute-bloody-confrontation-on-suspicion-of-informer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में खून-खराबा : घरेलू विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा, मुखबिरी के शक में कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में खून-खराबा : घरेलू विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा, मुखबिरी के शक में कुल्हाड़ी से हमला
Sat, 14 Aug 2021 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:27 AM IST
सार
- नेबसराय इलाके में एक युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी को चाकू से गोद दिया
- गांधी नगर इलाके में मुखबिरी के शक में बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेबसराय इलाके में एक युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी को चाकू से गोद दिया। आरोपी ने पत्नी पर चाकू से पांच बार किए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और लहुलूहान अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। नेबसराय पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी पति को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे गई है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिंकी अपने पति विकास व बच्चों के साथ स्कूल रोड, खानपुर में रहती है। पति शराब पीने का आदि है। वह सारे पैसे शराब पर उड़ा देता था। पति की शराब पीने की लत के कारण दोनों में झगड़ा होता रहता था। दस अगस्त को दोनों में इसी बात पर झगड़ा हो गया। पत्नी विकास ने रसोई में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। पति ने पत्नी पर चाकू से पांच वार किए और उसके बाद फरार हो गया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में बदमाशों के दो गुट भिड़े, तीन घायल
गांधी नगर इलाके में मुखबिरी के शक में बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बदमाशों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के तीन बदमाश घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों के जमा होने पर सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल तीनों बदमाशों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घायल बदमाशों से पूछताछ कर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान शेरखान, मुन्ना और वसीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुट के बदमाश ट्रेन में लूटपाट करते हैं। शेरखान और बादशाह खान के गुटों में काफी पुरानी रंजिश है। एक गुट के बदमाश की गिरफ्तारी होने से दूसरे गुट पर मुखबिरी का शक किया जाता है।
बृहस्पतिवार को शेरखान कैलाश नगर स्थित अपने घर के बाहर वसीम के साथ खड़ा था। इसी दौरान बदमाश खान अपने साथी मुन्ना व अन्य के साथ वहां पहुंचा। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बादशाह ने कुल्हाड़ी से शेरखान और वसीम पर हमला कर दिया। जबकि शेरखान ने मुन्ना पर चाकू से वार कर दिया। पकड़े जाने के डर से सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।