फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: Attack after discord, woman's death, father-daughter condition critical

दिल्ली में अपराध : कलह के बाद हमला, महिला की मौत, बाप-बेटी की हालत नाजुक

Wed, 13 Oct 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Oct 2021 05:57 AM IST
सार

घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश।

विज्ञापन
Crime in Delhi: Attack after discord, woman's death, father-daughter condition critical
death - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हमलावरों ने एक परिवार के दंपती और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेजे कालोनी बवाना निवासी जाहिद, शमीम, शिवशंकर और सद्दाम के रूप में हुई है। रविवार देर रात पुलिस को जेजे कालोनी बवाना में दो पक्षों में मारपीट होने जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिवार वाले घायल दंपती लाल मोहम्मद उसकी पत्नी गुलशन और उसकी बेटी रेशमा को अस्पताल पहुंचा चुके थे। 
विज्ञापन


अस्पताल में पुलिस को पता चला कि गुलशन को मृत घोषित कर दिया गया है जबकि पिता-पुत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को वहां लाल मोहम्मद का बेटा दाउद इब्राहिम मिला। जिसने बताया कि जाहिद उसका भाई शाकिर और शाहिद रविवार रात शिव शंकर और शमीम के साथ झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान उसके पिता ने बीच बचाव करते हुए उन्हें झगड़ा करने से मना किया और उन्हें जाने के लिए कहा। तीनों भाई वहां से अपने घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद तीनों अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चापड़ छुरा और अन्य हथियार लेकर वहां पहुंचे और लाल मोहम्मद, उसकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। लोगों को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। दाउद की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने साजिश रचकर पत्नी की हत्या कर उसे खुदकुशी बताने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पंखे में बेडशीट का फंदा लटका दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर झूठ से पर्दा हट गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी की बीमारी, उसकी हरकतों, उसके माता पिता के घर में हस्तक्षेप और संतान पैदा करने में असमर्थ होने की वजह से परेशान था।

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि दो अक्तूबर की सुबह पुलिस को ककरौला में एक महिला के मृत होने की जानकारी मिली। उसकी पहचान मेघा आर्य (40) के रूप में हुई। उसके पिता सुशील कुमार ने बताया कि दामाद जसवीर सिंह ने उन्हें फोन कर बताया कि बिस्तर से गिरने की वजह से मेधा की मौत हुई है, लेकिन चेहरे पर चोट का निशान है, इसलिए जांच होनी चाहिए। पुलिस ने पति से पूछताछ की लेकिन वह बार-बार बयान बदल रहा था। पुलिस ने क्राइम टीम से मौके का मुआयना करवाया।

पांच अक्तूबर को पुलिस को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि मेघा उसकी सहमति के बिना मेहनत की कमाई अपने परिजनों को दे देती थी। उनके जीवन में उसके माता-पिता का काफी हस्तक्षेप था। शादी के बाद से ही वह पत्नी की पुरानी बीमारी का इलाज करवा रहा था। वह संतान पैदा करने में असमर्थ थी। उसके भाई की शादी में आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर वह अक्सर झगड़ा करती थी। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद उसने पत्नी के नाम से सुसाइड नोट लिखा था, लेकिन लिखावट का पता चलने के डर से उसे जला दिया, जिसे छानबीन के दौरान क्राइम टीम ने बरामद कर लिया।

हथौड़ी मारकर सिर कुचला

मंडावली इलाके के रविदास कैंप के पास एक युवक ने अपनी पत्नी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर एक पीसीआर कर्मी वहां पहुंचा और महिला को बचाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबियत बिगडने पर उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। 

महिला की शिनाख्त चंदर विहार निवासी पूनम(28) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पति की पहचान रिंकू(34) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस की पीसीआर में तैनात एएसआई भूजवीर सिंह रविदास कैंप के पास पीसीआर वैन खड़ी कर वहां मौजूद थे। इसी दौरान उसने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने पीछे मुड़कर देखा कि एक शख्स एक महिला के सिर पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है और महिला जोर जोर से चिल्ला रही है। भूजवीर तुरंत भागकर महिला के पास पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। 

पुलिसकर्मी ने महिला को इलाज के लिए लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसकी हालत बिगडने पर डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। उधर पकड़े गए आरोपी रिंकू को मंडावली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसने पत्नी की हत्या करने के नीयत से उसके सिर पर हथौड़ी से हमलाकर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed