फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused revealed to police, Murder Contract given in suspicion of illegal relations with wife

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दी थी सुपारी, पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

Sat, 27 Jul 2019 06:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Accused revealed to police, Murder Contract given in suspicion of illegal relations with wife
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

हरी नगर के व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। सुपारी देने वाला व्यक्ति भी हरी नगर का रहने वाला है। उसे शक था कि उसकी पत्नी के व्यवसायी से अवैध संबंध है। सुपारी देने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए कांवड़ लेने चला गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से बर्टा पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार व्यवसायी 23 जुलाई को घर से बाहर था, तभी किसी ने गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। गोली कार के शीशे में लगी और व्यवसायी बाल-बाल बच गया। व्यापारी की सूचना पर हरी नगर थाना पुलिस को जांच में मौके से एक खोल मिला था। शाखा में तैनात हवलदार मंदीप को 25 जुलाई को सूचना मिली थी कि व्यवसायी पर गोली चलाने वाला कुलवीर डागर उर्फ जॉहनी दीपाली चौक, रोहिणी आएगा।
विज्ञापन


एसीपी अरविंद यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर मुकेश अंटिल, एसआई प्रवीण दहिया और एएसआई सुरेन्द्र दहिया की टीम ने बस स्टॉप दीपाली चौक पर घेराबंदी कर कुलवीर को 25 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलवीर ने बताया कि हरी नगर के ही एक व्यक्ति ने उसे व्यवसायी को मारने की सुपारी दी थी। बर्टा पिस्टल भी सुपारी देने वाले ने उपलब्ध कराई थी। उसने कहा था कि अगर वह व्यवसायी की हत्या कर देगा तो पिस्टल उसकी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल की कीमत दो से ढाई लाख

बर्टा अत्याधुनिक पिस्टल है और इसकी कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये है। साजिश के तहत आरोपी व्यक्ति कांवड़ लेने हरिद्वार चला गया था। उसे लगता था कि इस तरह वह पुलिस की नजरों से दूर रहेगा।

जेबीटी किया हुआ है 
नजफगढ़ निवासी कुलवीर (27) ने 12वीं कक्षा के बाद जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) किया हुआ है। जब वह कॉलेज में था तो चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। वह दस दिन जेल में रहा था। उसकी कोई नियमित आय नहीं थी, इस कारण परेशान रहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed