फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   महिला टीचर की बहादुरी के आगे बदमाश के हौसले पस्त

महिला टीचर की बहादुरी के आगे बदमाश के हौसले पस्त

Tue, 07 May 2019 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
महिला टीचर की बहादुरी के आगे बदमाश के हौसले पस्त
बहादुर शिक्षिका ने ऑटो से
विज्ञापन

पीछा कर दबोचा बदमाश
- मोबाइल झपटकर भागे बाइक सवार की लोगों ने की जमकर धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में महिला टीचर अंशु शर्मा की बहादुरी के आगे बदमाश के हौसले पस्त हो गए। अंशु ने मोबाइल झपटकर भागे बदमाश का ऑटो से पीछा किया और जापानी पार्क के पास उसे दबोच लिया। हंगामा होता देख लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, परिवार के साथ तिलक नगर इलाके में रहने वाली अंशु शर्मा पूठखुर्द बवाना में स्थित जीआर इंटरनेशनल स्कूल में टीचर हैं। सोमवार दोपहर वह सेक्टर 23-24 रोहिणी के पास घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और अंशु को धक्का देकर उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर भाग गया। अंशु ने बदमाश की बाइक का नंबर नोट कर लिया और एक ऑटो पर सवार होकर पीछा करने लगीं। पीछा करने से बेखबर बदमाश ने जापानी पार्क के गेट संख्या दो के पास बाइक रोकी और पार्क की ओर जाने लगा। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के बाद अंशु वहां पहुंच गईं। उन्होंने बदमाश को पकड़कर खींचा तो वह हाथापाई करने लगा। यह देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। युवक के झपटमार होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और बदमाश जेजे कालोनी बवाना निवासी रमजानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed