फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली पुलिस ने नेपाल दूतावास और एनजीओ से मांगी मदद

दिल्ली पुलिस ने नेपाल दूतावास और एनजीओ से मांगी मदद

Mon, 31 Dec 2018 06:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने नेपाल दूतावास और एनजीओ से मांगी मदद

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दूतावास और एनजीओ से मांगी मदद
- दिलशाद गार्डन के संस्कार आश्रम से 8 नेपाली समेत कुल 9 लड़कियां हो गई थीं गायब
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से गायब हुई आठ नेपाली लड़कियों के मामले में दिल्ली पुलिस ने नेपाली दूतावास और एनजीओ से मदद मांगी है। दूतावास और एनजीओ की मदद से पुलिस लड़कियों के परिजनों का पता लगाकर पब्लिक नोटिस निकालना चाहती है। अहम है कि 1 दिसंबर की रात 9 लड़कियां आश्रम से गायब हो गई थीं। तब से गायब लड़कियों का कोई सुराग नही लग पाया है। मामले की छानबीन दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीबी रोड से मुक्त कराई गई 9 लड़कियों को 4 मई 2018 को बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद दिलशाद गार्डन के संस्कार आश्रम में शिफ्ट किया गया था। लड़कियां कोठा नही छोड़ना चाहती थीं। इस बीच 1 दिसंबर का 8 नेपाली समेत कुल नौ लड़कियां दीवार फांदकर फरार हो गई थीं। दिल्ली महिला आयोग ने गंभीर आरोप लगाकर संस्कार आश्रम पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। लोकल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू, लेकिन वह लड़कियों का पता नही लगा पाई। बाद में मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई। मामले को करीब एक माह बाद भी पुलिस लड़कियां का पता नही लगा पाई है। अब पुलिस लड़कियों के गायब होने के मामले में पब्लिक नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए उनके परिजनों की अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed