फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नही मिला

हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नही मिला

Fri, 28 Dec 2018 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नही मिला
दिल्ली पुलिस की परीक्षा देने आये युवक की हत्या का मामला:
विज्ञापन

हत्यारों का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
- मृतक के भाई की भी हालत नाजुक, उसके बयान के बाद ही कारणों का होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की परीक्षा देने आये युवक प्रेम शानू शर्मा(23) की खजूरी चौक पर हत्या और उसके चचेरे भाई देव शर्मा(30)पर कातिलाना हमला करने वाले बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार देव की हालत नाजुक बनी हुई है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटी है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि देव शर्मा के बयान के बाद ही पता चल पायेगा कि झगड़ा किस वजह से हुआ था और हमलावर कौन थे। फिलहाल भजनपुरा थाना पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने में जुटी है। कादीपुर निवासी प्रेम शानू बुधवार को खजूरी स्थित दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग कैंप में एमटीएस पद के लिए परीक्षा देने के लिए आया था। रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। उसके ताऊ का बेटा देव भी उसके साथ था। देव का एक लड़के के साथ झगड़ा हो गया। आरोपी ने देव के पेट में नुकीली चीज से हमला कर दिया। देव को बचाने के लिए प्रेम वहां पहुंचा। आरोपी ने प्रेम के सीने में नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सीने पर हमले की वजह से प्रेम का हार्ट पंचर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed