{"_id":"5ca76acabdec2213f8017284","slug":"71554475722-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्घ कवि अशोक चक्रधर के घर में सेंधमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसिद्घ कवि अशोक चक्रधर के घर में सेंधमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवि चक्रधर के घर में सेंधमारी करने वाले दो धरे
एक बदमाश 50 हजार का इनामी, 85 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रसिद्घ कवि अशोक चक्रधर के सरिता विहार स्थित घर में सेंधमारी करने वाले दो बदमाशों नंदनगरी निवासी शकील अहमद (35) व त्रिलोकपुरी निवासी राशिद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। शकील पर 50 हजार इनाम था। दोनों पर 85 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, एक सूचना के बाद एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने बदमाशों के शाहीन बाग स्थित किराए के मकान में दो अप्रैल को दबिश दी। बदमाशों के दरवाजा न खोलने पर पुलिस ने जबरदस्ती गेट खोला। बदमाशों ने पिस्टल निकाल पुलिस पर गोली चलाने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। शकील हत्या, डकैती व दुष्कर्म जैसे काफी मामलों में वांछित था। वह दक्षिण दिल्ली में बड़ी लूट की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस ने 17 सितंबर, 2018 को जगतपुरी इलाके में दिनदहाड़े हुई 15 लाख की लूट के बाद उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। शकील के खिलाफ डकैती, रॉबरी, झपटमारी, रंगदारी वसूलने, अपहरण, हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमले और अवैध हथियार रखने के 85 मामले दर्ज हैं। इन्होंने अशोक चक्रधर के सरिता विहार के घर से नकद और महंगी चीजों पर हाथ साफ किया था।
वर्ष 2000 में अपराध कर रहा है शकील
शकील वर्ष 2000 से अपराध कर रहा है। उनकी बहन ने गैंगस्टर सत्यप्रकाश उर्फ सत्ते से शादी की थी। इस कारण वह कम उम्र में ही बदमाशों के संपर्क में आ गया था। सत्यप्रकाश ने ही उसे अपराध की दुनिया में उतारा था। वर्ष 2002 में वह नंदनगरी में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था। राशिद हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म जैसे 15 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। इसने साथियों के साथ 23 जुलाई, 2018 को मयूर विहार इलाके में आकाश की हत्या कर दी थी। वह वर्ष 2010 से अपराध कर रहा है।