फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली सरकार के तीन कर्मी नौकरी से हटाए गए

दिल्ली सरकार के तीन कर्मी नौकरी से हटाए गए

Wed, 08 May 2019 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के तीन कर्मी नौकरी से हटाए गए
दिल्ली सरकार के तीन कर्मचारी हटाए
विज्ञापन

जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप मिला सही, दो को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, एक बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी करने पर दिल्ली सरकार के तीन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। इनमें दो तहसीलदार और एक सब रजिस्ट्रार थे। मुख्य सचिव विजय देव ने दो कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने और एक को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। तीनों पर जमीन के मालिकाना हक में बदलाव व दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप था।

पूर्व सब रजिस्ट्रार वेद प्रकाश पर आरोप था कि 2013 में पद पर रहते हुए उन्होंने टिकरी कलां गांव की सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए आवंटित जमीन की सेल डीड का पंजीकरण किया, लेकिन इसके लिए एडीएम से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। मामला प्रकाश आने पर जांच शुरू हुई। इसमें सब रजिस्ट्रार को दोषी पाया गया है। दूसरी तरफ, प्रीत विहार के पूर्व तहसीलदार सुशील भारती ने 2011-12 में ग्रामसभा के लिए अधिगृहीत जमीन की गलत स्टेटस रिपोर्ट दी थी। इसके बाद सार्वजनिक जमीन को खरीद-फरोख्त की श्रेणी में डाल दिया गया। शिकायत के बाद हुई जांच में दोषी पाए जाने पर उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। इसके अलावा तहसीलदार समीर शर्मा को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इन्होंने अधिगृहीत जमीन को सरकार के नाम पर हस्तांतरित कर उसका पंजीकरण नहीं किया। वह रिकॉर्ड में हेराफेरी करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed