फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दी जान

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दी जान

Thu, 04 Apr 2019 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर दी जान
- नहीं मिला सुसाइड नोट, शुरुआती जांच में बीमारी से डिप्रेशन की बात सामने आई
- जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन की घटना, 15 मिनट तक मेट्रो परिचालन बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली पुलिस के एएसआई अजय कुमार (45) ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला कि वह अपनी बीमारी की वजह से डिप्रेशन में था। घटना की वजह से 15 मिनट तक जहांगीरपुरी रूट पर मेट्रो परिचालन बाधित रहा। जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार एएसआई नरेला निवासी अजय कुमार की तैनाती दिल्ली पुलिस के संचार विभाग में थी। वह वर्ष 1994 में दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2000 में वह हवलदार बन गया। इसके बाद वह 2015 में उसकी पदोन्नित एएसआई के पद पर हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि वह अकसर बीमार रहता था। 11 फरवरी से वह छुट्टी पर था। इस बीच उसने दो बार अपनी छुट्टी भी बढ़वाई थी। बृहस्पतिवार को उसे काम पर लौटना था। बृहस्पतिवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मेट्रो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह ट्रेन के चपेट में आ गया। स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ व मेट्रो कर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed