फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   झगड़े के दौरान बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

झगड़े के दौरान बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के दौरान बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
झगड़े में भाई की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अन्य महिला से संबंध होने की बात पर हुआ था झगड़ा, प्रॉपर्टी खत्म होने का था डर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफरपुरकलां इलाके में झगड़े के दौरान बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके भाई के एक महिला से संबंध थे। परिवार वालों को डर था कि इस संबंध की वजह से उनकी पूरी प्रॉपर्टी खत्म हो जाएगी। घटना के दिन इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई। हाथापाई के दौरान मनोज ने भाई को गोली मार दी।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 2 मई की दोपहर शिव कुमार की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शीला यादव ने बताया था कि पारिवारिक झगड़े में देवर मनोज यादव ने उसके पति को गोली मारी और फरार हो गया। स्पेशल स्टाफ ने निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुुलिस टीम ने एक सूचना पर 3 मई की रात 11 बजे रावता मोड़ से आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों पर दर्ज था मामला
आरोपी मनोज पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। गलत संगत में आकर वह शराब तस्करी करने लगा। वह पहली बार 2012 में गिरफ्तार हुआ था। उसपर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने का भी मामला दर्ज है। शिव पर भी मामला दर्ज था और वह हमेशा अपने साथ पिस्टल रखता था। पुलिस ने बताया कि मनोज हत्या करने के बाद हरियाणा भाग गया था और वह गांव में किसी व्यक्ति ने पैसे लेकर भागने के फिराक में दिल्ली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed